
हरियाणा में करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव के पास पटाखे की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन श्रमिककी मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में मारे गए तीनों मजदूर तमिलनाडु के निवासी बताए जाते हैं। हादसा मंगलवार रात को हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read also..इस राज्य में गिरी कांग्रेस की सरकार, लगा राष्ट्रपति शासन
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के घोघड़ीपुर फाटक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर भी आग में बुरी तरह झुलस गए। सभी को तुरंत नजदीक के अस्पातल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इनमें से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चौथे मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
read also..राष्ट्रपति ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन
धमाके और आग के कारण फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया और छत व दीवारें और छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पटाखा फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




