छत्तीसगढ़ – पेट्रोल – डीजल के दाम, जानिए आज क्या है रेट
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया। आज पेट्रोल प्रति लीटर 89.39 रुपए में बिक रहा है। जबकि प्रति लीटर डीजल के दाम 88.08 रुपए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम इससे पहले इतना महंगा नहीं हुआ। दूसरी ओर प्रिमियम पेट्रोल की कीमत 92.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
read also..छत्तीयसगढ़ – आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमत लागू हो जाती है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइड ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद इसका दाम लागू हो जाता है।
read also..रायपुर – लिफ्ट देने के बहाने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार
आप पेट्रोल-डीजल का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।




