inh24छत्तीसगढ़

3 मार्च से राजधानी में लॉकडाउन लगने की खबर निकली फेक

रायपुर। सोशल मीडिया में इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से राजधानी रायपुर के साथ रायगढ़ में तीन मार्च से लॉकडाउन किए जाने की खबर वायरल हो रही हैं. इसकी पड़ताल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने इस खबर को फर्जी करार दिया है. इसके अलावा डीपीएस, रायपुर के 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने वाली खबर को भी सेल ने नकारा है.

One Week Complete Lockdown In Amravati District In Maharashtra Due To  Coronavirus - महाराष्ट्र में कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच अमरावती में एक  सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन - Amar Ujala Hindi ...

READ ALSO : रायपुर : मनरेगा से बने कुएं ने बदला भोजन और जिंदगी का स्वाद

सोशल मीडिया अफवाह को तेजी से फैलाने का एक बड़ा जरिया हो गया है. लोग बिना सोचे-समझे न केवल इस पर यकीन करने लगते हैं, बल्कि पूरी मासूमियत के साथ इसे दूसरों तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं. ऐसा ही एक भ्रामक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें रायपुर के साथ रायगढ़ में 3 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा करने की बात कही जा रही है, जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी. इस मैसेज पर ध्यान दिलाए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि यह मैसेज फेक है, जिस पर सेल ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है.

Can again lockdown in Bihar Health department issued alert - क्या बिहार में  लग सकता है लॉकडाउन ? स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Back to top button