
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ नर्स के द्वारा एक मरीज के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला स्टाफ नर्स ने मरीज़ के साथ बदसुलूकी करते हुए मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़िता ने जिला अस्पताल अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक से की है।
इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है और अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान महिला स्टाफ नर्स ने काफी बदतमीजी करते हुए मारपीट की जबकि उस वक्त वह बेहोशी की हालत में थी।
वहीं अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि इस घटना की जानकारी मुझे स्टाफ नर्स द्वारा मिली थी. दरअसल आईसीयू में भर्ती मरीज काफी वायलेंस थी उन्होंने इस दौरान अपने आप को चोट पहुंचाने की कोशिश की.जिसकी वजह से उन्हें पकड़ कर रखा गया था हालांकि शिकायत के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।




