छत्तीसगढ़

पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर किया जमकर प्रदर्शन तो जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली 16 किलोमीटर पदयात्रा

सोनू केदार अम्बिकापुर – लगातार पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया,, तो वही जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 किलोमीटर पैदल चलकर तीनों कृषि कानून के विरोध हल्ला बोला है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर नजर आ रही है और यही कारण है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस केंद्र सरकार खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रही है। सरगुजा जिले में आज कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल और गैस के दामों को लेकर विरोध जताया और आरोप लगाया है कि गैस के लगातार मूल्य वृद्धि से घर का बजट गड़बड़ा गया है जिसके जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार है। वहीं कांग्रेस महिला मोर्चा ने बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल गैस के दाम कर कम करने की मांग की है।

एक ओर कांग्रेस महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है तो वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के टीम ने सरगुजा जिले में 16 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ पदयात्रा किया व सरगुजा कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा है वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि यह तीनों कानून किसान विरोधी है और एक तरफ से किसानों के लिए डेथ वारंट है  तीनों कृषि कानून बिल केंद्र सरकार वापस ले जिसको लेकर कांग्रेस ने पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार को जगाने का काम कर रही है।

बहरहाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रही है और केंद्र सरकार को जगाने का काम मैं लगी है वहीं बढ़ते पेट्रोल डीजल और गैस के दामों को लेकर भी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस के लगातार प्रदर्शन से आने वाले समय में  आम लोगो को कितना फायदा मिलता है,, आने वाले समय में कांग्रेस का यह प्रोपेगेंडा ही बन कर रह जाएगा।

Related Articles

Back to top button