
एंटरटेनमेंट। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई महीने गुजर जाने के बावजूद उनके चाहने वाले इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें ट्रिब्यूट देने के जारी सिलसिले के बीच अब खबर आ रही है कि उनके नाम पर नेशनल अवार्ड की शुरुआत की जा सकती है।

read also..निया शर्मा ने रवि दुबे को कहा बेस्ट किस करने वाला, इंटिमेट सीन के लिए किया यह खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने देते हुए बताया है कि राजनीति में काम थोड़ा धीमे चलने की वजह से इस खबर पर मुहर नहीं लगाई गई है।
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है सुशांत सिंह राजपूत की यादों को संजोए रखने के लिए उनके चाहने वालों ने इससे पहले भी कई तरीके अपनाए हैं। मैडम तुसाद में उनका वैक्स स्टैचू बनने से लेकर दिल्ली में उनके नाम पर सड़क बनने तक ऐसी कई योजनाएं रहे हैं जिनके प्रपोजल अभी तक केवल कागज पर ही सीमित हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि उनके नाम पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत कब से की जाती है।

14 जून को दुनिया को कह दिया था अलविदा
गौरतलब है कि बीते सील 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद से शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता होगा जब उन्हें न्याय दिलाने की भावना से उनके नाम कोई हैशटैग ट्रेंड ना करता हो।




