17 वर्षीय दुकानदार ने चॉकलेट खरीदने आई 5 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म, बच्ची का रो रोकर बुरा हाल
जबलपुर जिले में 5 साल की बच्ची के साथ 17 वर्षीय किशोर द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किराना दुकान चलाता है। जब बच्ची दुकान पर चाॅकलेट खरीदने पहुंची थी उसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में कुंडम पुलिस रेप का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची कुंडम क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी 17 वर्षीय लड़का उसी के मोहल्ले का रहने वाला है और वह घर में ही किराना दुकान चलाता है। शनिवार को पांच वर्षीय पीड़ित को उसकी मां ने चाॅकलेट खाने के लिए 10 रुपए दिए थे। बच्ची पैसे लेकर दुकान पर पहुंची तो वहां आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। काफी देर बाद भी जब बच्ची नहीं लौटी, तो मां ढूंढने निकली। रास्ते में बच्ची राेते हुए मिली।
मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने रोते हुए बताया कि दुकान वाले भैया गंदे हैं। उसने (प्राइवेट पार्ट की ओर) इशारा करते हुए बताया कि यहां दर्द हो रहा है। मां ने देखा, तो सन्न रह गई। बच्ची के नाजुक अंग से खून निकल रहा था। उसे माजरा समझते देर नहीं लगी। वह बेटी को लेकर बघराजी पुलिस चौकी पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रेप व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




