inh24मनोरंजन

BIRTHDAY SPECIAL : 33 साल की हुई जिया खान, सीबीआई में केस जाने के बाद भी नहीं निकला है अबतक कोई नतीजा

एंटरटेनमेंट। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या आज भी फिल्म इंडस्ट्री भूली नहीं है। 20 फरवरी 2021 को जिया खान का 33वां जन्मदिन है। जिया खान ने बेहद कम समय में बॉलिवुड में अपनी पहचान बना ली थी। केवल 3 फिल्में करने के बावजूद जिया तेजी बढ़ती बॉलिवुड ऐक्ट्रेस में शुमार होती थीं। हालांकि वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचतीं उससे पहले ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

READ ALSO..22 तारीख को रिलीज होगा ‘पनघट’ का टाइटल सांग, जान्हवी कपूर का दिखेगा भूतिया रूप

जब जिया केवल 2 साल की थीं तभी उनके पिता अपना परिवार छोड़कर चले गए थे। बाद में जिया खान का पालन-पोषण और पढ़ाई लंदन में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद जिया फिल्मों में करियर का सपना लेकर मुंबई आ गईं।

Image result for JIYA KHAN

जिया खान का असली नाम जिया नहीं था। पिता अली रिजवी खान और मां राबिया खान ने जिया का नाम नफीसा रिजवी खान रखा था। हालांकि बाद में उन्होंने बॉलिवुड में जिया खान नाम से ही डेब्यू किया था।

Image result for JIYA KHAN

जिया खान को बॉलिवुड में पहली फिल्म ‘निशब्द’ मिली। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जिया खान के रोल को काफी सराहा गया था। ‘निशब्द’ के बाद आमिर खान जैसे स्टार के साथ ‘गजनी’ फिल्म में देखा गया।

Image result for JIYA KHAN WITH AMITABH


‘गजनी’ में भी जिया के किरदार को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और जिया ने साबित किया था कि वह अच्छी ऐक्टिंग भी कर सकती हैं। गजनी के बाद जिया ने ‘हाउसफुल’ में काम किया था। इसके बाद जिया कोई फिल्म नहीं कर पाईं।

Image result for JIYA KHAN WITH AMIR KHAN

3 जून 2013 को जिया खान ने अपने मुंबई के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिया की मौते के 3 दिन बाद उनकी बहन को 6 पेज का सूइसाइड नोट मिला था। इस नोट में जिया खान ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के साथ अपनी रिलेशनशिप की च्रचा की थी।

Image result for JIYA KHAN WITH SURAJ PANCHOLI

अपने सूइसाइड नोट में जिया ने यह भी खुलासा किया था कि वह एक बार प्रेगनेंट हो गई थीं जिसके बाद सूरज पंचोली ने उनका अबॉर्शन कराया था। जिया ने सूरज पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया।

जिया की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था। बाद में सूरज को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। दिसंबर 2015 में जिया की मौत का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

Image result for MOTHER OF ACTRESS JIYA KHAN

Related Articles

Back to top button