inh24छत्तीसगढ़

झूठे वादे कर विवाहित महिला के साथ बनाये अवैध सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल छोटापारा निवासी आरोपी बिस्कुट सिक्का पीड़ित महिला के साथ कई सालों से शादी का झूठा वादा कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता आ रहा था और बाद में अपने वादे से मुकर गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली थानें में दर्ज कराई।

READ ALSO..MBBS कोर्स की स्कॉलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, विभाग की बनायी फर्जी आईडी, लुटे 30-30 हजार

जानकारी के अनुसार साल 2010 से महिला का आरोपी के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की भनक जब पीड़िता के पति को लगी तो पति ने महिला को छोड़ दिया। जिसके बाद महिला आरोपी के साथ रहने लगी। 

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button