12 साल की 9 घंटे तक तैरती रही समुद्र में ,बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

महज 12 साल की जिया राय ने इतनी छोटी सी उम्र में ही तैराकी का कई विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया है. नौसेना के नाविक , मदन राय की बेटी जिया राय ने लोगों के लिए एक नई मिसाल पेश कर दी है. इस बार जिया ने फिर से वर्ली सीलिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक कुल 36 किलोमीटर की दूरी तैर कर पूरी की जो कि सुबह 3:50 बजे से शुरू हुई और 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई।
Read Also – सब्जी काटने में बंदर ने महिला का इस तरह बंटाया हाथ, सब हैरान, देखें ये मजेदार वीडियो
यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र तैराकी संघ के द्वारा आयोजित की गई थी वहीं, अब एक बार फिर से वर्ली सीलिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक कुल 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में पूरी करके इस बच्ची ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं. बता दें कि इसके पहले भी वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।
Read Also – खतरनाक सांपों के बीच भी हंसता-खेलता रहता हैं ये शख्स, देखे वीडियो
जिया राय के पिता नेवी ऑफिसर कोलाबा कॉलोनी में रहते हैं. मां रचना राय सेंट्रल स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. बता दें कि जिया को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (Autism Spectrum Disorder (ASD) नामक दिमागी बीमारी है. इस बीमारी के बावजूद भी वह लोगों के लिए मिसाल बन गई है. इसके 2 महीने पहले उसने 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।




