विशेष लेख – आज भी ऐलोपैथी मे कोरोना की कोई दवा नहीं, कोरोनिल के लिए मचाया था हाहाकार

कोरोनिल पर जब मैंने लेख लिखकर आयुर्वेद के महत्ता पर लिखा तो इस पर ऐसी भी प्रतिक्रिया आएगी यह मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था। पूरे लोग बाबाजी के पीछे पड गये । वहीं जहां यह दवाई ट्रायल की गई राजस्थान के उन मारडन मेडिसिन के चिकित्सको पर ही आफत आ गई । हालात यह हो गए कि इन चिकित्सको को अपनी कहीं बाते और स्वामी जी के दावे से पल्ला ही झाडना पड़ा। शायद यह इन लोगों कि पहली जीत थी । फिर राजस्थान सरकार कैसे पीछे रहती वो भी बाबा रामदेव के उनहोंने भी जांच के आदेश दे दिया। हमे जिस बात पर फख्र होना चाहिए था उसमे हमने सहयोग तो नहीं किया पर रोडे अटकाने मे भी अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भ्रम की स्थिति बनाकर कुछ लोगों को इससे ठीक होने वंचित कर दिया गया । आज भी ऐलोपैथी मे कोरोना की कोई दवा नहीं है । सिर्फ सिंपटोमेटिक ही इलाज चल रहा है। पर मै बाबाजी के जिद को सलाम करूंगा कि उन्होंने यहां के चिकित्सक बिरादरीयो के शंका पर अपना हौसला नहीं खोया और बनाए रखा। इसी जज्बे ने उन्हे अपनी दवाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को बाध्य होना पडा । और आज अपने कोरोनिल की गुणवत्ता पर मोहर लगाकर ही बडे शान से वापस आए । वैसे भी यहां इस पैथी से कुछ लोगों को वयक्ति गत परेशानी है । पर किसी ने खोज की है इजाद की है तो स्वागत की जगह प्रश्न चिन्ह का बार बार खडे होना काफी दुखदायी है । यह लोग तब तक चैन से नहीं बैठे जब तक उसमे यह नहीं लिखवा लिया कि यह प्रतिरोधात्मक क्षमता बढाती है। पर स्वामी जी ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दवा पर अपने दावे को मजबूत ही किया। यही कारण है कि आज प्रेसकांफ्रेस मे भारत शासन के दो कैबिनेट मंत्री जी भी उपस्थित थे । पर इसमे पूर्व दिल्ली आईएमए के अध्यक्ष डब्लयू एच ओ के अध्यक्ष डा . हर्षवर्धन सिंह जी की उपस्थिति ने पूरी बात की ही तसदीक कर ली । शायद ही अब इस पर शंका उठे । पर स्वामी जी ने ऐसा कर आयुर्वेद की महत्ता को पुनः विश्व पटल पर प्रतिस्थापित किया। वहीं आज की तिथि मे कोरोना की कोरोनिल ही एकमात्र दवाई है । जिस तरह से दो सौ पचास पेज का रिसर्च पेपर निश्चित इस विषय के सभी प्रश्नों का उत्तर है । पातंजलि भविष्य में भी ऐसे ही काम करेगी और अपने रिसर्च को सतत प्रक्रिया का हिस्सा बनाएगी । पर यह बात तय है कि आगे भी हर दावे पर ऐसे ही प्रश्न उठते रहेंगे हतोत्साहित करने का प्रयास भी होता रहेगा इसका उत्तर ऐसे ही दिया जाता रहे । जिससे हर बात पर देश की नहीं अंतर्राष्ट्रीय मुहर लगती रहे । अब जिन लोगों ने भी प्रश्न खडे किये क्या इतनी नैतिकता है कि खेद वयक्त कर सके । हमे अपनों पर भी विश्वास करने की आवश्यकता है । यह बाबाजी की नहीं आयुर्वेद की नहीं यह भारत की जीत है। बस इतना ही डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ
(इस लेख के लेखक पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं यह उनके निजी विचार हैं)




