छत्तीसगढ़

पलारी पुलिस की एक और सफलता, अवैध रूप से देशी मसाला शराब बिक्री करने वाले आरोपी चढ़ा पलारी पुलिस के हत्थे

कुश अग्रवाल पलारी – क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध पलारी पुलिस सक्रीय है। पलारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम वटगन चौगड्डा के पास शत्रुहन वर्मा अपने ठेला के पीछे में भारी मात्रा में शराब ब्रिकी करने हेतु छिपा कर रखा है जिसकी सूचना पर पलारी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया।

Read Also – नगर पंचायत पलारी का गजब कारनामा, श्मशान मे बनवाया यात्री प्रतीक्षालय

कार्यवाही में आरोपी शत्रुहन वर्मा पिता सुखराम वर्मा उम्र 39 वर्ष साकिन वटगन के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 36 पाव देशी मसाला शराब किमती 3240/रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 63/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button