पिता ने ही पड़ोसी दोस्त संग मिलकर नाबालिग बेटी से करता था महीने भर से दुष्कर्म, बाप बेटी का रिश्ता हुवा कलंकित
ग्वालियर से मानवता को शर्मसार करने और रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है जहां पिता और उसके पड़ोसी दोस्त द्वारा 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि एक महीने से उसका शोषण किया जा रहा था। आरोपी घर के अंदर नशा कर मासूम अपना शिकार बनाते थे। दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का है, जहां एक शख्स ने पिता और बेटी के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है। पिता और उसके पड़ोसी दोस्त ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को जब दर्द हुआ, तो उसकी मां ने पूछा। तब बेटी के शोषण की कहानी सामने आई।
घटना हनुमान नगर गोला का मंदिर की है। बच्ची ने चाइल्ड लाइन को फोन पर इसकी सूचना दी। चाइल्ड लाइन ने महिला बाल विकास विभाग और एसपी को जानकारी दी। गुरुवार शाम गोला का मंदिर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR की गई है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोसी अभी फरार है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता नाबालिग 8वीं की छात्रा है। वह माता-पिता और दो भाई-बहन के साथ रहती है। छात्रा घर में सबसे छोटी है। आरोपी पिता डंपर चालक है। चाइल्ड लाइन ने किशोरी को ऑफिस बुलाया। काउंसलर सुनीता माने ने बच्ची की काउंसिलिंग की और मामले से महिला बाल विकास विभाग को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।




