लाखों के सट्टा पट्टी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही
महासमुंद शहर में बढ़ाईपारा एवं मलेरिया आफिस महासमुंद के पास सट्टा खेलाते 02 व्यक्ति गिरफ्तार, सटोरियों के पास से 22,500 रूपये नगद व लाखो के सट्टा-पट्टी भी जप्त

हरीश यादव महासमुंद – महासमुंद शहर में सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने साथ-साथ क्रिकेट मैच में रूपये-पैसे का दाव लगाकर सट्टा खेलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली एवं साईबर सेल को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। साईबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली के द्वारा संयुक्त रूप से महासमुंद शहर में सट्टा-पट्टी खेलाने वाले कुछ नामचिन्ह लोगो को चिन्हांकित कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर सट्टा-पट्टी खेलाने वालों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 1. मनहरण लाल धु्रव पिता स्व. लतेल राम धु्रव उम्र 49 वर्ष सा. बढ़ाईपारा वार्ड नं0 15 महासमुंद एवं राकेश कन्नौजे पिता स्व. सीताराम कन्नौजे उम्र 40 वर्ष सा. पुराना मलेरिया आफिस वार्ड नं0 29 महासमुंद शामिल थे। इनके द्वारा अंको पर रूपयें का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी खेला रहे थे।
बताया जा रहा है कि आरोपीगण अलग-अलग स्थानों में सट्टा-पट्टी खेला रहे थे। जिसपर सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक को बढ़ाईपारा एवं दूसरे को पुराना मलेरिया आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लाखो की सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी 22,500 रूपयें जप्त कर उनके विरूद्ध थाना महासमुंद में धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही किया जा रहा है।



