अपने दांतों की ऐसे करें देखभाल, लोग कहेंगे हमेशा हंसा करो, जाने नुस्खे
दांतों को साफ करना हो या चमक बढ़ाना या फिर दुर्गंध दूर करना, दांतों के लिए साधारण और देसी टोटके हाजिर हैं. ये नुस्खे दांतों और मसूढ़ों के लिए फायदेमंद साबित होंगे –
संतरे के सूखे छिलके के साथ तेजपत्ता बारीक पीस कर रख लें. अब उस पाउडर को अंगुली की मदद से दांत की सफाई करें. घरेलू टूथ पाउडर दांतों के लिए निहायत मुफीद है।
एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नारियल तेल में 2-3 कतरा पुदीना का तेल मिश्रित कर लें. अब उस मिश्रण को सामान्य टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें. ये घरेलू टोटका दांखों की देखभाल के साथ सफेदी भी लौटाता है।
ताजा एलोवेरा जूस या उससे तैयार जेल दांतों पर रगड़ें. फिर ब्रश से मसाज कर कुल्ली कर लें. ये काम आप ब्रश करने के बाद भी दोहरा सकते हैं. चंद हफ्तों में आपके चेहरे पर मुस्कुराहट सफेद जगमगाते दांतों से सज जाएगी।
दांत चमकदार बनाने के लिए एक चम्मच खाने का सोडा, एक चम्मच बारीक किया हुआ नमक और पिसा हुआ सुहागा लेकर शीशी में रख लें. उससे अपने दांतों को साफ करें।
सरसों के तेल में नमक मिलाकर सुबह शाम इस्तेमाल करने से दांतों से खून आना, मसूढ़ों और दांतों के दर्द में आराम पहुंचता है. इसके अलावा दांत चमकदार और मजबूत भी होते हैं।
थोड़ा बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्रश की मदद से उसे दांतों पर अच्छी तरह लगाएं. उससे पहले दांतों को टिशू पेपर से रगड़ कर साफ कर लें।
सुबह दांत ब्रश करने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में डालकर दांतों के आसपास खूब अच्छी तरह घुमाएं और 15 मिनट तक तेल दांतों पर लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें. इस तरह हफ्ते में दो से तीन बार करने दांत साफ और सफेद हो जाएंगा।
सुबह ब्रश करने के बाद, सेब के सिरका में बराबर मात्रा में पानी डालकर कुल्ला करने से दांतों की बदबू मिनटों में खत्म हो जाती है. सिरका हफ्ता में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।



