छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – जिला काग्रेस कमेटी करेगी केन्द्रीय कृषि बिल के विरोध मे 20 फरवरी को पदयात्रा

आशीष शर्मा – राजनांदगांव जिला काग्रेस कमेटी केन्द्रीय कृषि बिल के विरोध मे 20 फरवरी को शहर मे पदयात्रा करेगी। पदयात्रा की रणनीति बनाने सर्किट हाउस मे एक बैठक आयोजित की।

राजनांदगांव शहर के सर्किट हाऊस मे जिला काग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय कृषि,बिल के विरोध मे पदयात्रा निकालने एक बैठक आहूत कर रणनीति तैयार की है  जिला काग्रेस कमेटी राजनांदगांव केन्द्रीय कृषि,बिल के विरोध मे 20 फरवरी को शहर मे पदयात्रा निकालेगी ।काग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ काग्रेस भवन से किया जायेगा जो कि शहर के जय स्तंभ चौक मानवमंदिर चौक सिनेमा लाईन से गुजरते हुए कन्हारपूरी पहुचकर सभा मे तब्दील होगी उन्होने बताया कि पदयात्रा मे राष्ट्रीय के स्तर के काग्रेस नेता शामिल होगे।

बैठक मे पदयात्रा के लिए कई अहम फैसले लिये गये। बैठक मे काग्रेसी पार्षद एल्डरमेन सहित काग्रेस के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button