18 February 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 18 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 18 February 2021: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानीए आज का राशिफल, गुरुवार 18 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 18 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi)
मेष – आज के दिन आपकी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार में खुशनुमा का माहौल बनेगा। मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। आपको अपने सेहत प्रति सचेत रहने की जरूरत है।छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लग पायेगा। आज रिश्तेदारों से मुलाकात उम्मीद है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
वृषभ – यह कठिन परिस्थिति से आप जल्द निजात पा लेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके अपने हर कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको सेहत का ख़ास ध्यान रखने की आवशयकता है । बुजुर्गों की सेवा करने से संतुष्टि होगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। सत्संग से लाभ होगा।
मिथुन – पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। आपका तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा है, पढाई लिखाई में अच्छा मन लगेगा। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है । अपने चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है । यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क – किसी कार्य की वजह से कार्यक्रम को परिवर्तित करना पड़ सकता है।आपकी सेहत कुछ खराब हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। बुजुर्गों की सेवा करने से संतुष्टि मिलेगी।नकारात्मक विचार न आने दें। किसी मतभेद उभर सकते हैं। धन लाभ होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
सिंह – अपने मन को शांत रखें। आपके पास बेहतर कौशल प्रबंधन की क्षमता है। इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करें ǀ कार्यक्षेत्र में सामान्य हालात बने रहेंगे। आपके स्वभाव में कुछ तनाव दिखाई देग। कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। नकारात्मक विचार न आने दें।
कन्या – आप अपने नजदीकी लोगों के साथ आज मिल सकते है। अपने सहयोगियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करे । आज आप में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप किसी नए काम को शुरु कर सकते हो।दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा । कुछ लोगों को अपने बातूनी व्यवहार पर नियंत्रण रखने कि आवशयकता है।
तुला – कैरियर की चुनाैतियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने में लगे हैं। अपनी छुपी हुई प्रतिभा सामने ला सकते हैं। कारोबार में कुछ दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं।भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
वृश्चिक – सामाजिक कार्यों में खर्च कर सकते हैं। आपको अपने व्यवहार पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मामले को लेकर आज निर्णय लेना कठिन हो सकता है। आपको सतर्कता से फैसला लेना चाहिए। जिससे कोई दूसरा प्रभावित न हो। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा।
धनु – बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सकारात्मक सोच के चलते आपकी हर जगह सराहना होगी। आपको इसका लाभ उठाना है। आपका करीबी नए कार्य के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। कुसंगति से दूर रहें।
मकर – आज आप अपने अच्छे काम शुरू करने का प्रयास करें। पिता की सेहत को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | कैरियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आप आज सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधियों की वजह से कुछ परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ नकारात्मक भाव उत्पन्न हो सकते हैं।
कुंभ – विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ ख़ास अच्छा नहीं है उनको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज आपके अंदर किसी काम को लेकर निपुणता देखने को मिलेगी । मित्रों से मुलाकात हो सकती है। समय पर कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होने की संभावना है।
मीन – आलस्य ज्यादा रहेगा। काम के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है | आज के दिन बनाई गई योजना सफल होंगी। आज से आपको दफ्तर और घर में अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। इन कामों को आप अपनी योग्यता से पूरा करेंगे। कैरियर के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।



