inh24छत्तीसगढ़

Facebook की दोस्ती बदली प्यार में, युवती युवक से मिलने पहूंची यूपी वहां शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

सोनू केदार – फेसबुक पर दोस्ती होने पर युवती युवक से मिलने यूपी पहुंची, वहां युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किया और वीडियो भी बना लिया,वीडियो बनाने के बाद युवक युवती को ब्लैक मेल करने लगा। आखिरकार युवती ने परेशान होकर इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरसअल अम्बिकापुर शहर की एक युवती की दोस्ती वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से यूपी के शक्तिनगर निवासी रविन्द्र पटेल से हुई थी। दोस्ती के बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

वही युवती युवक से मिलने यूपी पहुंच गई, वहां युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया औऱ इस दौरान युवक मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शादी का इंकार करते हुए युवक युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती वीडियो वायरल कर देने के डर से युवक के खाते में 20-25 हजार रुपए भी डाल दी इसके बावजूद भी युवक धमकी देता रहा।

युवती इससे परेशान होकर इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपी रविन्द्र के खिलाफ धारा 366, 376 (2) 384, 67, 67 (क) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button