छत्तीसगढ़

आदित्य भगत चुने गए NSUI सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सोनू केदार सरगुजा – एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने 14 फरवरी को NSUI के सोशल मीडिया टीम की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य भगत को एनएसयूआई सोशल मीडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वही आयुष शर्मा व हर्ष बिसारिया को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदित्य भगत ने जताया आभार –

एनएसयूआई सोशल मीडिया टीम का राष्ट्रीय चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, महासचिव प्रियंका गांधी जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, पीसीसी छत्तीसगढ़ अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी जी एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का हार्दिक आभार।

बता दे कि प्रदेश महासचिव आदित्य भगत युवाओं में काफी लोकप्रिय है, छात्रों की समस्याएं सुनने व उनके निराकरण के लिए हमेशा ततपर रहते आये है। आदित्य भगत सोशल मीडिया में काफी सक्रिय नजर आते है, केंद्र सरकार की सारी गलतियों को काफी बारीकी से समझकर सोशल मीडिया में उसे साझा करते है। राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा, धार्मिक कार्य मे भी हमेशा आगे रहते है। यही खूबी इन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले आयी।

आदित्य भगत ने सोशल मीडिया प्रभारियों को दी बधाई :-

एनएसयूआई सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत ने आयुष शर्मा और भाई हर्ष बिसारिया जी को सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर दी बधाई।

Related Articles

Back to top button