inh24छत्तीसगढ़

मंत्री अमरजीत भगत ने दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिये अपने काफिले का भेजा तत्काल वाहन

छत्तीसगढ़ की ताजातरीन न्यूज़ के लिए ट्विटर पर फॉलो कर हमसे जुड़ें यहां क्लिक कर – CGTOP36

सोनू केदार – अंबिकापुर से राजपुर मार्ग पर लतकुड़ गांव के पास एक महिला दुर्घटना में घायल हो गई थी। इस दुर्घटना में उक्त महिला के सर पर चोट लगी थी, मौके की नज़ाकत को समझते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने अपने काफिले की गाड़ी में महिला को उपचारार्थ अपने निज सहायक के साथ अस्पताल भेजा।

Read Also – जमीन विवाद में जीजा ने बेरहमी से कर दी साले की हत्या, गरियाबंद जिले का मामला

मंत्री अमरजीत भगत अपने काफिले के साथ अंबिकापुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह कार्यक्रम सिरकोट कुसमी में होने वाला है, इस यात्रा के दौरान उन्होंने उपरोक्त हादसा देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मामले की जानकारी ली, देखा कि महिला को तुरंत उपचार की ज़रूरत है। उन्होंने तुरंत निर्णय लेते हुए अपने काफिले की एक गाड़ी को उस महिला की मदद के लिये आगे कर दिया।

Read Also – स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा ने लगाए जमकर चौके छक्के, महामाया कप क्रिकेट का किया शुभारंभ

उल्लेखनीय है कि मंत्री अमरजीत भगत इस तरह के हादसे के बड़ी गंभीरता से लेते हैं, साथ ही हादसे के शिकार लोगों को यथासंभव मदद भी पहुँचाते हैं। इस हादसे के प्रति उन्होंने दुख जताया, साथ ही समझाइश दी कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाएँ। उनका कहना है कि इस तरह की चोटें हेलमेट के इस्तेमाल द्वारा रोकी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button