छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – जिले को पहली बार किया गया आयोजित पीएससी परीक्षा

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज छात्तीसगढ़ पीएससी द्वारा यहां जिला मुख्यालय में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के केन्द्रों का अवलोकन किया। बलौदाबाजार जिले को पहली बार पीएससी परीक्षा आयोजित करने का मौका मिला है। कलेक्टर ने विभिन्न कमरों का अवलोकन कर व्यवस्था देखी। उन्होंने डीके कॉलेज और पंडित चक्रपाणि स्कूल में बनाये गये केन्द्रों का अवलोकन किया।

पंडित चक्रपाणि स्कूल में परीक्षा दे रहे नेत्र से दिव्यांग परीक्षार्थी से भी मुलाकात कर सुविधाओं की जानकारी ली। लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग को अलग से कमरे में बिठाकर सह-लेखक की सुविधा प्रदान की गई है। अपने ही जिले में परीक्षा दिलाने का मौका मिलने पर छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर बजरंड दुबे, एसडीएम श्री महेश राजपूत, सहायक आयुक्त श्री बीके राजपूत, तहसीलदार गौतम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button