छत्तीसगढ़ – अब गांव गांव में नजर आने लगी गुंडई, डीजल डलवाकर पैसा नही देना चाहते थे बदमाश, आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद

कुश अग्रवाल पलारी – छत्तीसगढ़ में इन दिनों गुंडे बदमाशों का आतंक पूरे राज्य में नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में तो चाकूबाजी और लूटपाट की घटना आम बात हो गई है, रायपुर से लगे पलारी क्षेत्र में दो युवक पंप में जाकर गुंडई दिखाते हुए पहले तो डीजल डलवाया फिर पैसे देने में आनाकानी करने लगे। जब बात इतने पर नहीं रुकी तो मारपीट पर उतारू हो गए
पूरी घटना बीते हफ्ते की है जहाँ खरतोरा नाका के सत्यम पेट्रोल पंप में दिलीप कुमार भारद्वाज पिता बिहारी लाल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष ग्राम छडिया थाना खरोरा और तुकेश साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी परसदा थाना खरोरा जिला रायपुर द्वारा अपने स्कार्पियों में क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 2169 में 2000/रूपये का डीजल डलवायेे फिर हम लोग पेट्रोल पंप के जांच के लिये आये है कहकर पैसा नहीं दिये और वहां से धौंस दिखाकर रवाना हो गए।
जब युवकों के परिजनों को इस बात का पता चला तब वापस आकर डीजल का पैसा जमा करवाया गया जिसकी शिकायत थाना में की गई थी इसके बाद जब आरोपितों को थाना बुलाया गया तो थाना परिसर में ही गुंडई दिखाना शुरू कर दिया और कौन शिकायत किया है उसको सबक सिखायेगें बोलकर वहीं झगड़ा करने लगे।
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपितों को समझाने की कोशिश की पर जब बात नहीं बनी तब पलारी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 151/107,116(3) में हिरासत में ले कर तहसील न्यायालय पलारी में पेश किया है।




