
राजधानी रायपुर में पुलिस ने आज एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर ओमन साहू के खिलाफ 25 जनवरी को खम्हारडीह थाने में रेप का केस दर्ज हुआ था। युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।
read also – दोनों पैर कटने के बाद भी किसान लखन सिंह के जीवन को मिली रफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक कचना निवासी ओमन साहू की पहचान एक वर्ष पहले सड्डू निवासी एक युवती से हुई थी।बता दें कि शादी का झांसा देकर ओमन ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब उसे शादी की बात कहती थी तब वह इंकार कर देता था। बताया जा रहा है कि इसी बीच ओमन साहू का रिश्ता बलौदाबाजार की लड़की से तय हुआ। यह बात पीड़ित युवती को पता चली।
read also – छत्तीसगढ़ – सहेली के बाॅयफ्रेंड ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी
जिसके बाद उसने खम्हारडीह थाने में ओमन साहू के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस 25 जनवरी को रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। अब जब शादी करके ओमन साहू अपनी दुल्हन के साथ वापस कचना लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।