बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है सुबह-सुबह खेताड़ी मोहल्ले के एक घर में कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे इस हादसे के बाद पूरा घर आग के चपेट में आ गया आग की लपटें तेज थी सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के फटने से आसपास के घरों के दरवाजे एवं खिड़कियों के शीशे टूट गया लोगों में अफरा-तफरी मच गई सूचना पाकर अग्निशमन की दो दल घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि उस मकान के दुकानदार कृष्ण केसरी का है वह जनरल स्टोर के साथ गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम करते हैं उसी दरमियान गैस रिसाव हो जाने के कारण भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा घर आ गया और आसपास के मोहल्ले में हड़कंप मच गया।



