
मानपुर मोहला क्षेत्र में इन दिनों नक्सलियों का आतंक बढ़ता हुआ है पुलिस ने जनप्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर ताकीद दी है कि नक्सलियों से अगर जान बचाना है तो घर छोड़कर भाग जाओ। सुरक्षित जगह ढूंढ लो या किसी रिश्तेदार के घर चले जाओ, यह नक्सली फरमान नहीं बल्कि सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस जनप्रतिनिधियों से अपील कर रही है। इस तरह का एक खत पुलिस ने मानपुर क्षेत्र के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को भेजा है।

बता दें कि CGTOP 36 को एक पत्र मानपुर इलाके के जनप्रतिनिधियों ने उपलब्ध कराया है। मानपुर थाने से जारी नोटिस में कहा गया है कि नोटिस के जरिए सूचित किया जाता है कि मानपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आदिवासी ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिरी के नाम से टारगेट कर हत्या किये है। अतः आप दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों में न रहकर किसी सुरक्षित स्थल या रिश्तेदार के यहां चले जाएं और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी देवें ताकि पुलिस आपकी सुरक्षा कर सके।
मानपुर पुलिस के थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के जरिये से जारी पत्र में मानपुर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों को ऐसा नोटिस दिया गया है, जिसके बाद इलाके के निर्वाचित नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।



