inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – बोलेरों और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौत 15 लोग घायल

जगदलपुर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरगाँव के पास बोलेरों और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को संजीवनी एम्बुलेंस से भानपुरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। भानपुरी टीआई ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, 15 लोग घायल हैं। सभी घायलों का भानपुरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button