गर्भवती पत्नी और बेटी की हत्या कर पहुंचा थाने और पुलिस से बोला…..
उत्तरप्रदेश के बागपत जिला मुख्यालय की कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले में एक शख्स ने सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात के बाद स्वयं ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Read Also – दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई आपस में शादी, परिजन हैरान तो पुलिस ने कहा यह
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने थाने में पुलिस से कहा मैंने अपनी बीवी और बेटी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने बताया कि बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी गुलफाम (30) बाल काटने का कार्य करता है। गुलफाम कैंसर से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि गुलफाम और उसकी पत्नी मुस्कान के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
Read Also – 20 फायर फाइटर्स ने 2 साल तक नाबालिग लड़की का किया रेप
गुस्से में पत्नी से विवाद बढ़ा तो गुलफाम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही चार वर्षीय बेटी आयत की भी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।



