फ्रेंड्स संग आलिया बीच पर यूं आई नजर तो धड़कने हुई लोगों की तेज

मालदीव में समुद्र किनारे पानी और रेत से खेलती नजर आईं आलिया भट्ट, अपनी बहन और बेस्टफ्रेंड के साथ मना रही हैं छुट्टियां
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट और अपनी बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ मालदीव में बीच पर एंजॉय कर रही हैं। आलिया मालदीव से लगातार अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।

हाल ही में आलिया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे ब्लू कलर के स्विम वेयर में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया कभी रेत और पानी से खेलती नजर आ रही हैं, तो कभी बीच पर फोटोशूट करवा रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- ‘नीला समंदर और मछली’।

आलिया भट्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में आलिया काला चश्मा लगाए दिख रही हैं। आलिया की यह तस्वीरों फैन्स को इतनी पसंद आ रही हैं कि कुछ ही मिनटों में लाखों इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमैंट्स मिल चुके हैं।
उनके साथ छुट्टियां मना रहीं शाहीन और दोस्त आकांक्षा रंजन ने भी मालदीव से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आलिया के साथ सभी लोग खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्विमिंग पूल में भी कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें आलिया के साथ ही सभी लोग खूबसूरत लग रही हैं।

काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली के डॉयरेक्शन में बन रही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी नजर आएंगी। लेकिन आलिया इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।




