छत्तीसगढ़

बिलासपुर – अपहरण हुए 9 साल के बालक का शव बरामद, होने वाले जीजा ने उतारा बालक को मौत के घाट

बिलासपुर – पुलिस ने बिलासपुर जिले के पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सुलझा लिया है। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाला उसका होने वाला जीजा निकला। होने वाले जीजा का ओम नायक है । उसने ही होने वाले साला प्रियांशु को मौत के घाट उतारा है। आरोपी ओम नायक ने अपराध कबूल कर लिया है।

जानकारी देते चलें कि पचपेढ़ी में रविवार को सुबह दिन दहाडे 9 साल के प्रियांशु की अपहरण की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्रियांशु ने उसको गाली दिया। जब मुंह बन्द किया तो उसकी मौत हो गयी।

मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों का साथ मिला। ग्रामीणों में ही दो एक लोगों ने बताया कि प्रियांशु को उसका होने वाला जीजा मोटरसायकल पर बैठाकर ले कही गया है।

इसके बाद आरोपी यानि मृतक प्रियांशु के होने वाले जीजा ओम नायक को पकड़ कर पूछताछ की गयी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ओम नायक टूट गया और उसने अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि प्रियांशु की मौत मुंह दबाने से हुई है। प्रियांशु का शव इस समय पचपेड़ी के कन्या छात्रावास प्रांगड़ में है।

जानकारी के बाद बालक के शव को स्कूल से बरामद किया गया। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीजी वाल को बताया कि पहले तो ओम नायक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध कबूल किया है। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण में कही भी फिरौती जैसा मामला सामने नहीं आया है। फिर भी हत्या के कारणों को लेकर आरोपी से गहन पूछताछ लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button