कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा कि कंपनी के सिस्टम में हुए एंट्री के मुताबिक गोदाम में करीब नौ करोड़ का माल होना चाहिए,लेकिन भौतिक सत्यापन करने पर डिपो में मात्र एक करोड़ 75 लाख रुपयों का माल ही पाया। इसके बाद आरोपित अधिकारी अरिंदम और पी.शिवकुमार द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर सिस्टम से छेड़छाड़ करने की बात कुबूल ली। बता दें कि पुलिस ने फ़िलहाल दोनों आरोपितो के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है। इस फर्जीवाड़े में पांच व्यापारियों के नाम सामने आए हैं।
read also – मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली दौरे से लौटे रायपुर, बोले ये अहम बात
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से पांच व्यापारियों के नाम भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं। पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए उन्हें थाना बुला सकती है। इस मामले में कंपनी के अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो पाएगा।



