राशिफल - अध्यात्म

4 February 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जाने आज का राशिफल

आज का राशिफल 4 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 4 February 2021:    कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जाने आज का राशिफल गुरुवार 4 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में  (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 4 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )

मेष – आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आपके रिश्तेदारों का आगमन होगा। जोखिम उठा सकते हैं। आज नई योजना न बनाएं। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्य में रूकावट आ सकती है। विवाहितों के बीच मधुरता रहेगी।

वृषभ – आज मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। तबियत ठीक रहेगी। आपका दिन अच्छा रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ की स्थिति बन सकती है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। 

मिथुन – पास की जगह यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परिवार के  किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी के किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।

कर्क – बचत योजनाओं में निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी के फैसला न करें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका दिन ठीक रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह – कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। तबियत बिगड़ सकती है। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देना  होगा। आलस्य न करें।  समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपको अदालती मामले में सफलता मिलेगी।

कन्या – जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। ज्यादा जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। तरक्की मिल सकती है। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें।

तुला – धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करेंगे। मान–सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

वृश्चिक – पुरानी बीमारी उभर सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। यात्रा पर न जाएं।  आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। तरक्की होने के साथ ही स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। खर्ज की रकम डूबने की आशंका है। किसी काम में परिवार या मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु – कैरियर से जुड़े  फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज आप अपने परिवार के साथ दिन बिता सकते हैं।आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। तनाव दूर होगा।

मकर – विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपके किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।  नौकरी में बदलाव कर सकते हैं।लेनदेन करते समय अनजानों पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें।

कुंभ – जीवनसाथी से आपको अच्छी खबर मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आज आपको धन लाभ होगा।  किस्मत का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

मीन – आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। दफ्तर में आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जोखिम लेने से बचें। किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 

Related Articles

Back to top button