रायपुर में इस बैंक के खिलाफ ठगी का मामला, गिने हुवे नोटों के बाद कहा 50 हजार हैं कम
रायपुर से एक व्यापारी के उस समय आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब बैंक ने गिने हुए दो लाख रुपये नोटों को 4 घंटे बाद कहा कि गिने हुवे नोटों में से 50000 कम है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सुंदर नगर के एक बैंक के खिलाफ ऑटो कारोबारी ने दीनदयाल उपाध्याय नगर थाने में मामला दर्ज किया करवाया है।
कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपने भांजे को मंगलवार की सुबह बैंक में दो लाख जमा कराने भेजा था जिसके बाद जिसके बाद बैंक कर्मचारी ने नोटों को गिन कर उसको दो लाख जमा की एक पर्ची दे दी फिर 4 घंटे बाद ऑटो पार्ट्स व्यापारी को बैंक से फोन आया कि आपके द्वारा जमा कराए गए रुपए में ₹50000 कम है। व्यापारी इस बात से भड़क गए क्योंकि बैंक ने खुद मशीन से पैसे गिन कर दो लाख की पर्ची पीड़ित को दी थी।
इस मामले की शिकायत दीनदयाल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दीनदयाल नगर थाना टीआई योगिता खापर्डे ने मीडिया को बताया कि पीड़ित देव कुमार देवांगन सत्या ऑटो का संचालक है और उनका सुंदर नगर के एक्सिस बैंक में खाता है।




