inh24छत्तीसगढ़

कमरे में युवक ने किया सुसाइड, इस स्थिति में देख बड़े भाई के उड़े होश

छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे राखी थाना क्षेत्र के कुर्रु गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह मंगलवार को एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान चंदन भारती के रूप में हुई ।

READ ALSO – रायपुर ब्रेकिंग – युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर किया शारीरिक शोषण, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब मृतक के बड़े भाई जितेंद्र भारती ने छोटे भाई के देर तक सोकर न उठने पर दरवाजे को खटखटाया। किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे को जोर से धक्का देकर प्रवेश किया। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई और देखते-देखते भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button