
(Farmer protests) दिल्ली के बॉर्डरों पर बीते 68 दिनों से कृषि कानूनों (Farm Bill) के खिलाफ आंदोलन बदस्तूर जारी है। अब किसान मोर्चा (Kisan Morcha) ने बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशव्यापी सड़क चक्का जाम की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने मीडिया से कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा।
Read Also – मिसाल – महिला SI की हो रही जमकर तारीफ़, लावारिश लाश को कंधें पर उठाकर दो किलोमीटर लाया और किया अंतिम संस्कार
बता दें कि संसद ने पिछले साल सितंबर में तीन कृषि कानूनों को पारित किया था। मोर्चा ने घोषणा की कि किसान 6 फरवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक तीन घंटे के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों को जाम कर देंगे। अभी भी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीन विवादास्पद कानूनों को रद्द करे।
Read Also – युवक को बेदम पीटा फिर पेट्रोल डाल लगा दी आग, पत्नी साढ़ू और ससुर पर ही जलाने का आरोप, जानें मामला
इससे पहले हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) सेवा पर रोक को राज्य के सात जिलों में दो फरवरी को शाम पांच बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है। इस सप्ताह केंद्र के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मद्देनजर शांति और लोक व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Read Also – कसम से हंसी नही रुकेगी आपकी, जब बच्चा गिनाने लगा शादी के फायदे तो मां तैयार हो गई बच्चे की शादी कराने
आधिकारिक बयान के मुताबिक हरियाणा सरकार ने दो फरवरी को शाम पांच बजे तक सात जिलों- कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर में कॉल सुविधा छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवा (2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस), एसएमएस सेवा (एक साथ कई संदेश) और सभी डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी है।




