February 2021 – कैसा होगा आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जानिए मासिक राशिफल

मासिक राशिफल फरवरी 2021 Masik Rashifal Monthly Horoscope February 2021 : Monthly Rashifal (February 2021 Horoscope in Hindi): जानिए इस महीने आपका राशिफल कैसा रहेगा। आपके सितारे क्या कहते हैं। किन जातकों की किस्मत खुलेगी। Read monthly horoscope, astrology and predictions in Hindi. (Horoscope in Hindi )
मेष – नई जानकारी मिलेगी। इस महीने अकस्मात सामने आने वाली परेशानियों से न घबराएं। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। योजनाओं की शुरूआत के लिए यह महीना शुभ है। खर्च ज्यादा होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किस्मत का साथ रहेगा। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। शुभ समाचार मिलेंगे।आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। किसी लेनदेन से बचना होगा। जोखिम न लें।
वृषभ -किसी से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। मन में नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। आपके परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं । युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप इस महीने सकारात्मकता बनाए रखें। किसी भी काम को लेकर आलस्य न करें। तनाव से अपना बचाव रखें। अपने परिवार के साथ किसी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। मित्रों से आपको हर तरह की सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महीने का आखिर में धन लाभ होगा।
मिथुन – आपको शत्रुओं से थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको निवेश में नुकसान पहुंच सकता है। आप किसी ऐसे शख्स से मिल सकते है जो आपकी जीवन को नई दिशा देगा। इस समय आपका किसी ना किसी के साथ तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रखें। अज्ञात भय आपको प्रभावित करेगा। सेहत ठीक रहेगी। इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी जगह की यात्रा हो सकती है। आप जोड़ों के दर्द, अपच और पेटदर्द से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण करना होगा।
कर्क – रिश्तेदारों से अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपके परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें। तनाव हो सकता है। छात्रों काे पढ़ने में ज्यादा ध्यान लगाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करना शुभ फल देगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। लेनदेन के दौरान सतर्क रहें। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। विवाहितों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं।
सिंह – आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभा पाएंगे। किसी जानकार व्यक्ति से काफी दिनों के बाद मिलने का अवसर प्राप्त होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है । युवाओं की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। इस महीने ऑफिस में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा । सकारात्मकता बनाए रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दंपत्ति घूमने के लिए जा सकते हैं।
कन्या – जीवनसाथी की सेहत में खराबी दिखेगी। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। इस महीने नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपके ज्यादातर कार्य अधूरे रह सकते है। यात्रा को टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। तनाव बढ़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहने की जरूरत है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इस महीने आपको धार्मिक के अलावा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना पड़ सकता है।
तुला – छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कष्ट दूर होंगे। विरोधी शांत रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च कर सकते हैं। युवाओं के लिए कैरियर आगे बढ़ाने के अवसर आएंगे। कानूनी बाधा दूर होने की संभावना है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद के अवसर आ सकते हैं।
वृश्चिक – घर में धार्मिक आयोजन होंगे। इस महीने व्यस्तता ज्यादा रहेगी। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। कानूनी मामले फिलहाल लंबित रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा पर जा सकते हैं। शरीर के दर्द से पीड़ित होने की आशंका है। नए खर्च आने से आपका बजट बिगड़ेगा। कुछ उलझन में रहेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बात से आप परेशान हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही लें।
धनु – घर के किसी बुजुर्ग को जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवा वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। नौकरी करने वालों को दिक्कत हो सकती है। सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है। जरूरी फैसले सोच-समझकर करें। नशे से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उधार की रकम वापस मिल सकती है।
मकर – व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। किसी भी लेनदेन के दस्तावेजों को बारीकी से पढ़कर ही दस्तखत करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें।।
कुंभ – खर्च में बढ़ोतरी होगी, बजट प्रभावित रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस मिलने में संदेह है। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें। चोट लग सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। बाहर का खाने से बचें।
मीन – सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। बोलचाल के दौरान तनाव हो सकता है। यात्रा को टालें। थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं के कैरियर से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हर किसी के सामने निजी चर्चा न करें। व्यवसाय अच्छा चलेगा। जमीन या सोने में निवेश कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। तनाव लेने से बचना होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं।




