
रायपुर के चूना भट्टी इलाके में एक नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि नवजात लगभग 7 से 8 महीने का है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। गंज थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के मुताबिक, रमण मंदिर चूनाभट्टी इलाके में नाला किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव लगभग 7 से 8 महीने का लग रहा है. पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आस-पास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।



