inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – हाइवे पर घेराबंदी कर पुलिस ने किया 6 गांजा तस्कर को गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है।बता दें कि इस अभियान के तहत पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास दो कार भी जब्त किया है। बिलासपुर पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से 120 किलो गांजा बरामद किया है।

READ ALSO – रायपुर के दोहरे हत्याकांड पर पुलिस करेगी जल्द बड़ा खुलासा, मां बेटी की निर्ममता से हुई थी हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से परिवहन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा है। जब्त किये गए गांजा की कीमत लाखों है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button