HBD Preity Zinta – डिंपल गर्ल प्रिटी का है आज जन्मदिन, जानें उनसे जुडी कुछ खास बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है। अपने अभिनय और क्यूटनेस से सबको दीवाना बना चुकीं ये एक्ट्रेस आज 46 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में पैदा हुई बर्थ डे गर्ल प्रीति के फिल्मी करियर के बारे में सब जानते हैं पर लेकिन उनके बारे में अब भी काफी कुछ ऐसा है जो जानना आपको बाकि होगा।
बता दें कि बचपन में ही प्रीति के सिर से उनके माता-पिता का साया उठ गया था। जब वो 13 साल की थीं, तभी एक कार हादसे में उनके पिता की मौत हो गई थी और उनकी मां बुरी तरह घायल हो गईं थीं। 2 साल के बाद ही उनकी मां भी चल बसीं। प्रीति ने पर्दे पर तो खुद को साबित किया ही उनकी निजी जिदंगी भी चुनौतियों से भरी थी।
वैसे प्रीति की पढ़ाई शिमला के स्कूल में हुई, बचपन से ही उनका झुकाव साहित्य की तरफ था। प्रीति ने शिमला से ही इंग्लिश हॉनर की डिग्री हासिल की। प्रीति ने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया। वर्ष 1997 में प्रीति फ़िल्म-निर्माता शेखर कपूर से एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। वहां उन्हें भी ऑडिशन देने का मौका दिया गया और उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रोत्साहित किेया।
‘इसके साथ ही कल हो ना हो’ के लिए प्रीति सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। वहीं, ‘कोई मिल गया’ के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म ‘वीरजारा’ प्रीति के कैरियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई।
वहीं साल 2008 में प्रीति ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब खरीदी थी। 2009 तक प्रीति अकेली महिला थीं, जो किसी टीम की मालकिन थीं। साथ ही इस लीग में वो सबसे कम उम्र की भी थी। इसके अलावा 2017 में उन्होने साउथ अफ्रीका की टी ट्वेंटी लीग की भी एक टीम खरीदी थी। डिम्पल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति ने बॉलीवुड में दिल से, वीर जा़रा, दिल चाहता है जैसी शानदार फिल्में दी है।




