मुख्यमंत्री बघेल जैतूसाव मठ में महात्मा गांधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, राजे श्री महंत ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बलिदान दिवस को अपरान्ह 4.30 बजे राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित गांधी भवन जैतूसाव मठ पहुंचेंगे। वे वहां जैतूसाव मठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में पूर्वान्ह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान जैतू साव मठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का मूर्ति की स्थापना मठ परीसर के गांधी भवन में किया गया है जिसका अनावरण छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के करकमलों द्वारा आज शाम 4:00 बजे राष्ट्रपिता जी के पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया जायेगा।

जिसकी तैयारी हेतु कल स्थल निरीक्षण करने कल राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज, विधायक सत्यनारायण शर्मा, जिला के कलेक्टर डॉ एस भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव,दाऊ महेन्द्र अग्रवाल, अजय तिवारी सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ ट्रष्ट के सदस्यगण उपस्थित रहे। विदित हो कि जैतू साव मठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का आगमन 1933 में हुआ था जिस स्थल पर बैठकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया उसी स्थल पर ऐतिहासिक गांधी भवन बना है।




