
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। यहां सीआरपीएफ 223वीं बटालियन के जवानों ने 10 किलो के टिफिन बम बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम जवानों ने चिंतलनार के बंगालीपारा के पास से टिफ़िन बम बरामद किया। मौके पर सीआरपीएफ के जवानों ने नष्ट कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।




