प्रेम प्रसंग में दलित युवक को पेड़ से बांध दो दिन तक मारते रहे दबंग, हाथ पैर बांध छोड़कर भागे दबंग

मध्य प्रदेश एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां गौशाला निवासी एक दलित युवक को अज्ञात लोगों ने रात को बंधक बनाकर ले गए और जमकर मारपीट किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वालों ने मरघट के पास युवक को हाथ पैर बंधा छोड़कर भाग गए। पूरा मामला शिवपुरी जिले का है।
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला है, मामले में अभी पुलिस की जांच अधूरी है, इसलिए बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। पीड़ित युवक के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों को मिली। तब इसकी सूचना देहात थाना पुलिस तक पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधे और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसे कुछ लोग रात को 8 बजे ले गए और 2 दिन तक मारपीट की, साथ ही पीड़ित युवक के घर वालों को मारने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।




