inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ तेजी से वायरल हो रहे दबा बल्लू गाने एवं डायलॉग बोलने पर 5501 रूपया अर्थदंड का फरमान

सोशल मीडिया में वैसे तो कई चीजें है जो देखते ही देखते वायरल हो जाया करती है फिर वो डब्बू अंकल का डांस हो या किसी सेलिब्रिटी की धमाकेदार परफॉरमेंस हो। पर छत्तीसगढ़ के धरसीवां में गजब ही मामला सामने आया है।

Read Also – बुलेट थाली – अगर खाकर ख़तम कर ली एक घंटे में ये थाली तो फ्री में मिल जाएगी Royal Enfield

दरअसल कल धरसीवा ब्लॉक के ग्राम कंदूल में 26 जनवरी के अवसर पर मड़ाई मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और वहां ग्राम कंदुल के सरपंच एवं सचिव द्वारा द्वीअर्थी गाने दबा बल्लू बोलने पर एवं गाना बजाने पर ₹5501 का अर्थदंड लगाने का आदेश निकाला गया था जोकि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Read Also – पार्टी में नहीं थी शराब तो दोस्त ने जड़ दिया थप्पड़ फिर भाइयों ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

वैसे इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने ग्राम के सरपंच से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बता दें कि दबा बल्लू छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषा में बोलचाल में हंसी ठिठोली के लिए प्रयोग किया जाता रहा है ऐसे में मड़ई में ऐसे फरमान से लोगों के बिच जमकर वायरल हो रही है। यह पोस्ट किसी की व्यक्तिगत भावना को चोट पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं लिया गया है यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे कंटेंट के मुताबिक है।

Related Articles

Back to top button