छत्तीसगढ़

पीड़ित से मांग रहा था थानेदार रिश्वत..हो गया निलंबित, जशपुर का मामला

किशोरी के अपहरण के मामले में FIR दर्ज ना करना और किशोरी के पिता से ही, अपहरित किशोरी की बरामदगी के लिए दस हज़ार रुपए की माँग करना थानेदार को पड़ गया भारी । रेंज आई जी आर पी साय ने थानेदार जीवन जांगडे को निलंबित कर दिया है।

यह मामला जशपुर ज़िले के सन्ना थाने का है, जहां के थानेदार पर आरोप है कि 26 अक्टूबर को सोलह वर्षीया किशोरी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद भी तीन महीने तक FIR नहीं की गई वहीं कार्यवाही और किशोरी की बरामदगी के लिए किशोरी के पिता से दस हज़ार रुपए की माँग की गई। इस मामले की शिकायत जब रेंज आईजी आर पी साय तक पहुँची तो शिकायत को सही पाने पर बिफरे आईजी आर पी साय ने आरोपी टीआई जीवन जांगडे को निलंबित कर दिया।

Related Articles

Back to top button