
राजनांदगांव जिले मे राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत पुलिस विभाग ने हेमलेट जागरुकता के लिए बाईक रैली निकाली ।और वाहन चलाते वक्त हेलमेट करने की आपील की गई ।
Read Also – पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में यहां देशद्रोह का मामला दर्ज करने शिकायत पत्र, कार्यवाही की मांग
राजनांदगांव शहर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जा रहा है। गुरुवार को एस पी डी श्रवण कुमार ने हेलमेट जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यातायात पुलिस शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स लगाकर एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन कराने वाहन चालकों से अपील की गई ।
Read Also – राजनांदगांव – धानखरीदी में अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
हेलमेट जागरुकता बाइक रैली में महिला एव पूरुष जवान लोगो को हेलमेट के प्रति जागरुक किया ।इस अवसर पर एस पी डी श्रवण कुमार ने बताया कि हेलमेट पहन कर वाहन चलाने से दुर्घटना से जान बचाया जा सकता है । हेलमेट जागरुकता बाइक रैली एस पी कार्यालय से शुरु होकर शहर के जय स्तंभ चौक मानव मंदिर चौक सिनेमालाईन हलवाई लाईन सदर बाजार होते हुए वापस एस पी कार्यालय पहुचकर समाप्त हुई।
Read Also – Video – राजनांदगांव में पशुपालकों ने सड़क पर गोबर फेंककर किया चक्का जाम, गोबर खरीदी शहर में ठप्प से आक्रोशित निवासी
इस दौरान पुलिस जवानो ने यातायात नियमों से संबंधी तख्तियां लगाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने को जागरूक किया। इसके बाद प्रमुख चौराहों पर यातायात संबंधी बैनर, पोस्टर, पंपलेट वितरण किया गया। इस मौके पर वाहन चालकों से अपने परिवार एवं पड़ोसियों को भी यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया।




