
भारतीय जनता पार्टी ने धान ख़रीदी की चौपट कर दी गई व्यवस्था, किसानों की परेशानी और वादाख़िलाफ़ी को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को प्रदेशभर में इन मुद्दों को लेकर भाजपा ने जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की विफलता, किसानों की आत्महत्या, रकबा कटौती, गिरदावरी, पिछले वर्ष ख़रीदे गए धान के लंबित भुगतान, प्रदेश सरकार द्वारा बारदाना को लेकर किए जा रहे सियासी प्रलाप, वादाख़िलाफ़ी, किसानों को ज़बरन परेशान किए जाने जैसे अनेक मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर हमला बोलकर पार्टी ने जन-जागृति का शंखनाद किया।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आहूत धरना-प्रदर्शन शामिल होने पलारी एवम कसडोल के किसान,कार्यकर्तागण, व पदाधिकारीगण ट्रेक्टर एवम बाइक रैली के रूप में धरना स्थल तक भाजपा किसानों के प्रति प्रदेश सरकार ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं। किसानों का पूरा धान ख़रीदने से बचने के नित-नए बहाने करके षड्यंत्रों का जाल बुन रही प्रदेश सरकार ने पिछले दो साल में सिर्फ़ अपने किसान-विरोधी चरित्र का ही परिचय दिया है। प्रदेश के किसानों को पिछले वर्ष बेचे गए धान की क़ीमत की अंतर राशि की चौथी किश्त अब तक प्रदेश सरकार ने नहीं दी है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि रकबा कटौती और गिरदावरी के प्रदेश सरकार के तुग़लक़ी फरमान के चलते प्रदेश के किसानों को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा है। इस साल सरकार जो धान ख़रीद रही है, उसका भुगतान भी पखवाड़े और लगभग माहभर बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में जमा नहीं हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि जिस राज्य में किसान आत्महत्या करता है वहाँ की सरकार निकम्मी है। पर दिल्ली में किसानों के आंदोलन की आड़ में झूठ और नफ़रत की सियासत कर रहे राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के किसानों की सुध लेने की फ़ुर्सत तक नहीं है। आज प्रदेश के गाँवों में आक्रोश फैल रहा है और किसानों के साथ खड़ी होकर उनका संबल बढ़ाने आज भाजपा धरना दे रही है प्रदेश सरकार ने सत्ता के लिए जो कसमें खाईं थीं, जो वादे प्रदेश की जनता और किसानों से किए थे, उन्हें पूरा करने में वह बुरी तरह विफल रही है।
उन्होंने ने कहा कि दरअसल सरकार का पेट और जेब दारू से भर रहा है, तो ये किसानों की चिंता क्यों करेंगे? प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर तमाम कांग्रेस नेता वादाख़िलाफ़ी, छलावा, धोखाधड़ी ख़ुद कर रहे हैं और अनर्गल प्रलाप कर दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मढ़ने की शर्मनाक हरक़तें कर रहे हैं। गिरदावरी और पिछले वर्ष के 13सौ करोड़ रुपए मूल्य का धान सड़ा देने पर कटाक्ष करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि चावल जमा करने के नाम पर भी प्रदेश सरकार लगातार झूठ बोलकर किसानों और प्रदेश को ग़ुमराह करने में लगी है।




