राशिफल - अध्यात्म

24 January 2021 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 24 जनवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 24 January 2021 : क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल रविवार 24 जनवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (टुडे राशिफल इन हिंदी 24 जनवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )

मेष – आपको धन लाभ होने की संभावना है। किसी भी विवादित जगह से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। दिनभर व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। आपको रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

वृषभ – कीमती सामानों को संभाल कर रखें। लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलने में देर है।

मिथुन – अपने परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। आपको खानपान का ध्यान रखना होगा। पुरानी बीमारी उभर सकते ही। सामाजिक स्थिति मजबूत होग। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होने की उम्मीद है।

कर्क – आज आपका भाग्य साथ देगा। कामकाज सुचारू रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। किसी जरूरी फैसले को जल्दबाजी में न लें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। बचत पर ध्यान दें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। तनाव दूर होगा।

सिंह – आपका दिन शानदार रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आप प्रसन्न रहेंगे। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। विवाहित धार्मिक कार्यों में शामिल होने दूसरे शहर जा सकते हैं। सामाजिक कामों में अपना योगदान देंगे।

कन्या – अपनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। ट्रैवल के लिए जा सकते हैं। छात्रों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर माहौल ठीक रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। उधार देने से बचें। मित्रों से मुलाकात होगी। जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

तुला – बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। सलाह देने से बचें। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपका रूका हुआ कार्य पूरा होगा।

वृश्चिक – कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मित्र से विवाद दूर होंगे। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

धनु – अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं। रिश्तेदारों के यहां जाएंगे। परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत ठीक रहेगी।

मकर – समय पर आप बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपको अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। प्रसन्न रहेंगे। सगे संबंधियों के यहां से खुशखबरी मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

कुंभ – आध्यात्मिक लाभ होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। किसी काम में फायदा होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन – आज काफी सकारारात्मक रहेंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। जरूरी चर्चा करते समय सतर्क रहें। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घरेलू कार्य पूरे कर पाएंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद दूर होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

Related Articles

Back to top button