जो बाइडेन ने ली अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ, Donald Trumph ने व्हाइट हाउस को कहा अलविदा

जो बाइडेन ने 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत हो गई. इससे पहले कमला हैरिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. वो इस पद पर पहुंचने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं. इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया. आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल में हो रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा समारोह में मौजूद हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका में ये समारोह हो रहा है. करीब 25 हजार नेशनल गार्ड अमेरिकी राजधानी में तैनात किए गए हैं।
Read Also –
वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trumph) को आखिरकार व्हाइट हाउस से विदाई लेनी पड़ी. एक समय तो ऐसा आ गया जब ट्रम्प अपनी हार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे. ट्रम्प के एक भड़काऊ भाषण से प्रेरित होकर उनके समर्थकों ने यूएस कैपिटल हाउस पर हमला बोल दिया था. इस हमले में सांसदों को छिपाना पड़ा था.

ट्रम्प अपनी हार से कितना आहात थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने न तो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन को कोई बधाई दी और न ही शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत व्हाइट हाउस छोड़कर फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए. ट्रम्प ने अमेरिकी परंपरा को भी दरकिनार कर दिया. उन्होंने राष्ट्रपति रहते व्हाइट हाउस को अलविदा कहा. अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trumph) अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस छोड़कर बाहर निकले.
व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए जॉइंट बेस एंड्रूज में विदाई समारोह आयोजित किया गया. अपने आखिरी संवाद में ट्रम्प ने कहा वो अमेरिका के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे. उन्होंने नए प्रशासन को शुभकामनाये जरूर दी लेकिन जो बाइडेन का नाम भी नहीं लिया.




