जरा हटके

बुलेट थाली – अगर खाकर ख़तम कर ली एक घंटे में ये थाली तो फ्री में मिल जाएगी Royal Enfield

पुणे के एक रेस्टोरेंट ने बुलेट थाली पेश की है. इस बुलेट थाली को अगर आपने एक घंटे में अकेले पूरा खा लिया तो फिर आप शानदार रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जीत सकते हैं. रेस्टोरेंट का दावा है कि अगर कोई भी शख्स इस थाली को एक घंटे में पूरा खा लेगा तो उसे रेस्टोरेंट की ओर से रॉयल एनफील्ड बुलेट इनाम में दी जाएगी।

पुणे के बाहरी इलाके में वडगांव मावल क्षेत्र में स्थित शिवराज होटल ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ‘विन बुलेट बाइक’ की अनूठी प्रतियोगिता की शुरुआत की है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 60 मिनट के भीतर एक नॉन-वेज थेली को खत्म करना होगा। थाली को अगर आपने 1 घंटे (60 मिनट) में पूरा ख़तम कर लिया तो आपको 1.70 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड बुलेट इनाम में मिलेगी।

आपको बता दें कि स्पेशल थाली का नाम है ‘बुलेट थाली’. यह नॉन वेज थाली है जिसमें 4 किलोग्राम मटन और फिश के साथ लगभग 12 व्यंजन परोसे जाएंगे. व्यंजनों में फ्राइड सुरमई, पॉम्फ्रेट फ्राइड फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, ग्रे मटन, चिकन मसाला और कोलुम्बी बिरयानी शामिल हैं।

इस थाली की कीमत 2,500 रुपये है. यह स्कीम भोजन प्रेमियों के साथ बाइक प्रेमियों को खूब लुभा रही है. शिवराज होटल के मालिक अतुल वायकर की यह स्कीम पुणे के बाहर के लोगों को भी अपनी तरफ खिंच कर रही है। इस स्पेशल थाली में 16 Starters हैं. यह थाली 4 दर्जन से अधिक लोगों द्वारा तैयार की जाती है. इस बुलेट थाली के चर्चे दूर-दूर तक फैल गए हैं।

शिवराज होटल के मालिक अतुल वायकर ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों को अपने रेस्टोरेंट में बुलाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की है. उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के बाहर पांच बुलेट बाइक खड़ी की गई हैं. उन्होंने बताया कि उनके होटल में छह तरह की बड़ी थालियां तैयार की जाती हैं. इनके नाम स्पेशल रावण थाली, बुलेट थाली, मालवानी मछली थाली, सरकार मटन थाली, पहलवान मटन थाली और बकासुर चिकन थाली है।

Related Articles

Back to top button