
रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक छेरीखेड़ी ब्रिज के ऊपर LPG गैस कैप्सूल और डंपर वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कैप्सूल का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची है।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल ड्रायवर का नाम रवि साव है जो झारखंड के गिरीडीही का रहने वाला है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि LPG गैस कैप्सूल वाहन लेकर ड्रायवर जबलपुर से मंदिर हसौद HP डिपो जा रहा था। इस बीच छेरीखेड़ी में उसने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस वाहन के साथ मौके पर पहुंची और घायल ड्रायवर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद यातायात भी थोड़ी बाधित रही जिसे दुरूस्त कर लिया गया है।




