inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद – 10 लाख के हीरे के साथ तस्तर गिरफ्तार, ऐसे भाग रहा था आरोपी

महासमुंद जिले की पिथौरा पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 10 लाख रुपए का हीरा जब्त किया पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिथौरा क्षेत्र के ग्राम टेका के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य खनिज रत्न रखा है एवं बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस शिवा आईटीआई नेशनल हाईवे के पास ग्राम टेका पहुंची। जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकडा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भारत भोई पिता पतिराम भोई (40) निवासी टेका थाना पिथौरा, महासमुन्द का रहने वाला बताया।

READ ALSO – किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा एवं किसानों ने किया कसडोल विधानसभा स्तरीय धरना, पुतला दहन कर दर्ज कराया विरोध

व्यक्ति के पास पुलिस ने सफेद पॉलिथिन में रखे नीले रंग के प्लास्टिक पॉलिथिन में गुलाबी रंग के कागज से लिपटा बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा मिला। व्यक्ति ने इसके संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस 400 नग हीरा ( वजन 09.560 ग्राम कीमत करीबन 10,00,000/- (दस लाख रूपये) को जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना पिथौरा में धारा 41 (14) जौ.फौ., 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई है.

READ ALSO – किसानों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ कसडोल में भाजपा का धरना प्रदर्शन, हजारों की संख्या में शामिल हुवे किसान

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा पुपलेश पात्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा केशव राम कोसले, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि नवधाराम खाण्डेकर, प्रकाश नागरची प्रआर. प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, श्रवण कुमार दास, प्रवीण शुक्ला, आर. देव कोसरिया, शैलेश ठाकुर, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, दिनेश साहू, संदीप भोई, ललित यादव, श्रीनाथ प्रधान, युगल पटेल, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगडे, विरेन्द्र नेताम, लाला राम कुर्रे थाना पिथौरा पुलिस की टीम द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button